शादी1⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴







               *🥀शादी🥀*    




                *_{हिस्सा-1}_*




*_📝अल्लाह ने मर्द में औरत की तरफ और औरत में मर्द की तरफ रग़बत ख्वाहिश और दिलचस्पी पैदा की,दोनों में एक दूसरे की ज़रूरत और चाहत रखी और दोनों की ज़िन्दगी बग़ैर एक दूसरे के अधूरी और ना मुकम्मल है,मगर जिंसी ख्वाहिशात को पूरा करने के लिए इंसान को जानवरों की तरह आज़ाद नहीं छोड़ा गया कि जिसके साथ चाहे अपनी ज़रूरत पूरी कर ली बल्कि शरीयते इस्लामिया ने जो दायरा बनाया उसको निकाह कहते हैं,निकाह नाम है इजाबो क़ुबूल का कि दो गवाहों के सामने एक ने कह दिया कि मैंने तुमको अपने निकाह में लिया दूसरे ने कहा कि मैंने क़ुबूल किया निकाह मुनक़्क़िद हो गया,निकाह सिर्फ इसी का नाम है मगर दुनिया ने इसको कहां से कहां पहुंचा दिया,सालों पहले से ऐसी तैयारियां शुरू होती हैं मानो एक दूसरे को बर्बाद करने की मुहिम छिड़ी हो,लड़की पैदा हुई उसकी शादी होना है 20 साल बाद मगर घर वाले अभी से ही घुले जा रहे हैं अभी से ही उसके नाम से f.d कर दी गई है,अल्लाह की दी हुई नेमत को मुसलमानों ने अपने ऊपर अज़ाब बना डाला,हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि_*

*_👉सबसे ज़्यादा बरकत वाला निकाह वो है जिसमे खर्च कम हो_*

*📚 मिश्कात,जिल्द 2,सफह 268*





👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शादी8⃣

शादी5⃣